दलित मर्डर केसः दलित परिवार हत्याकांड के लिए आगे आए राज ठाकरे
मुंबई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने रविवार को नवनियुक्त मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस से मुलाकात की। राज ठाकरे ने मुख्यमंत्री से दलित तिहरा हत्याकांड के सिलसिले में बातचीत की। ठाकरे चाहते हैं कि मुख्यमंत्री की ओर से इस हत्याकांड के आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई करने की पहल की जाए।

उन्होंने मुख्यमंत्री से अहमदनगर जिले में एक दलित परिवार के तीन लोगों की नृशंस हत्या के मामले में आरोपियों के खिलाफ किए जा रहे कार्रवाई के बारे में जानकारी भी ली। मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस से बातचीत के दौरान इस मामले को गंभीरता से लेने का अनुरोध किया।
गौरतलब है कि 21 अक्टूबर को अहमदनगर जिले में तीन लोगों की हत्या कर दी गई थी। जिसके अगले ही दिन एक व्यक्ति की सिर कटी लाश पथार्डी तुलका इलाके के जावखेडा गांव के एक सूखे कुएं में मिली थी। जिसके बाद इलाके के लोग इंसाफ की मांग कर रहे हैं।
मुलाकात के बाद ठाकरे ने बताया कि नवनियुक्त मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने कहा कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी। मुख्यमंत्री ने जांच चलने और हर संभव कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।












Click it and Unblock the Notifications