हरियाणा में मोदी की हुंकार तो महाराष्ट्र में राहुल की ललकार

मुंबई/हरियाणा। महाराष्ट्र में आज राहुल गांधी तो हरियाणा में नरेंद्र मोदी दहाड़ेंगे। भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा में रैली को संबोधित करेंगे। इसी दौरान राहुल गांधी महाराष्ट्र में लोगों से संवाद करेंगे। यह देखना बड़ा ही दिलचस्प होगा कि राहुल गांधी अपने भाषण के दौरान भाजपा पर किस तरह से वार करते हैं।

rahul-modi

लोकसभा चुनाव में भारी हार के बाद कांग्रेसी नेताओं में भी यह चर्चा थी कि कांग्रेस की हार राहुल गांधी की वजह से हुई है। महाराष्ट्र में चुनावी समीकरण फिर से कांग्रेस के लिए नकारात्मक साबित न हो जाए। शायद इसलिए ही कांग्रेस ने राहुल गांधी चेहरे को लेकर दाव फिर से महाराष्ट्र मेें चला है।

महाराष्ट्र में राहुल की परीक्षा होगी। अगर राहुल अपना जादू छोड़ पाते हैं तो राहुल अपनी छवि को बेहतर तरीके से स्थापित करने में काफी हद तक अपने आपको कामयाब करेंगे।

हरियाणा में भाजपा के साथ गठबंधन में रही हरियाणा जनहित कांग्रेस का गठबंधन टूटने के बाद भाजपा के पास हरियाणा में कोई आधार नहीं रहा है। सिर्फ नरेंद्र मोदी के चेहरे के अलावा।

महाराष्ट्र व हरियाणा के विधानसभा चुनाव भाजपा ही नहीं बल्कि इन दोनो राज्यों में सरकार चला रही कांग्रेस के लिए भी चनौतिपूर्ण हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+