पुणे: आवासीय भवन के सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान दम घुटने से चार लोगों की मौत
पुणे में बुधवार को एक आवासीय इमारत का सेप्टिक टैंक साफ करने के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत हो गई।
मुंबई, 2 मार्च। पुणे में बुधवार को एक आवासीय इमारत का सेप्टिक टैंक साफ करने के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत हो गई। शहर की पुलिस ने इस बात की जानकारी दी। लोनी कालभोर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब 11.30 बजे हुई जब कुछ लोग कदमवाक वस्ती में एक आवासीय परिसर के पीछे एक सेप्टिक टैंक की सफाई कर रहे थे। यह सोसायटी पुणे शहर से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

लोनी कालभोर पुलिस स्टेशन के प्रभारी वरिष्ठ निरीक्षक राजेंद्र मोकाशी ने कहा, प्रारंभिक जांच से पता चला है कि शुरू में दो व्यक्ति टैंक की सफाई के लिए आए थे और बाद में दो और दोनों की मदद के लिए अंदर आए। मृतकों में वे लोग शामिल हैं जो सेप्टिक टैंक की सफाई में लगे हुए थे और जो आवासीय सोसायटी के दैनिक कामकाज की देखभाल करते थे। मोकाशी ने कहा, 'हमने मृतकों में से एक की पहचान कर ली है जबकि अन्य तीन की पहचान अभी नहीं हो पाई है।'
यह भी पढ़ें: Gehraiyaa में दीपिका-सिद्धांत ने की हद पार, इंटिमेट सींस की भरमार के चलते मिला A सर्टिफिकेट












Click it and Unblock the Notifications