Gehraiyaa में दीपिका-सिद्धांत ने की हद पार, इंटिमेट सींस की भरमार के चलते मिला A सर्टिफिकेट

मुंबई, 10 फरवरी। बॉलीवुड की 'मस्तानी गर्ल' दीपिका पादुकोण की फिल्म 'गहराइयां' 11 फरवरी को ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। अपने बोल्ड दृश्यों की वजह से ये फिल्म इस वक्त काफी सु्र्खियों में है। शकुन बत्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दीपिका और सिद्धांत चतुर्वेदी के बीच काफी इंटिमेट सींस हैं इस वजह से फिल्म को A ए यानी एडल्ट्स ओनली का सर्टिफिकेट मिला है। अब ये फिल्म बिना कांट-छांट के ओटीटी पर रिलीज होगी। इस बारे में सर्टिफिकेट रिलीज करते हुए Central Board of Film Certification (CBFC) ने कहा है कि फिल्म को A ए यानी एडल्ट्स कार्ड दिया गया है, अब इसे बिना कट के रिलीज किया जा सकता है।

फिल्म में इंटिमेट सींस कहानी की डिमांड

फिल्म में इंटिमेट सींस कहानी की डिमांड

मालूम हो कि शकुन बत्रा की फिल्म 'गहराइयां' की स्टोरी के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं हुआ है लेकिन बत्रा का कहना है कि फिल्म में इंटिमेट सींस कहानी की डिमांड हैं, ना कि जबरदस्ती ठूंसे गए हैं, फिल्म एक इमोशंस की कहानी है, जिसे बोल्ड सींस कंपलीट करते हैं।

बोल्ड सींस इमोशनल टच को दर्शाते हैं

बोल्ड सींस इमोशनल टच को दर्शाते हैं

तो वहीं दीपिका के साथ खुलकर रोमांस करने वाले मूल रूप से बलिया के रहने वाले सिद्धांत चतुर्वेदी ने भी कहा है कि फिल्म में इंटिमेट सीन्स भावनाओं को व्यक्त करते हैं। जब लोग फिल्म देखेंगे तो उन्हें समझ आएगा कि वो सींस क्यों रखे गए हैं? उन्होंने बत्रा की तारीफ करते हुए कहा कि उनका काम करने का अपना अलग स्टाइल है। उनकी फिल्म में बोल्ड सींस किसी के साथ फिजिकल होने को नहीं बल्कि इमोशनल टच को दर्शाते हैं

दीपिका पादुकोण का हॉट और सिजलिंग अवतार

दीपिका पादुकोण का हॉट और सिजलिंग अवतार

उन्होंने आगे कहा था कि जब उन्हें पता चला कि फिल्म में उनके अपोजिट दीपिका पादुकोण हैं तो वो बहुत ज्यादा खुश हुए थे, उन्हें लगा कि उनकी हिरोईन वो बनने जा रही हैं जो कि पर्दे पर शाहरुख खान, रणवीर सिंह, रणबीर कपूर जैसे एक्टर्स की अभिनेत्री रह चुकी हैं।

पहले इंटिमेट सींस के बारे में कुछ बोला नहीं गया था

हालांकि उन्होंने कहा कि जब उन्हें रोल ऑफर हुआ था तो उन्हें इंटिमेट सींस के बारे में कुछ बोला नहीं गया था लेकिन जब वो सेट पर पहुंचे और सींस के बारे में पता चला तो उन्हें थोड़ी घबराहट भी हुई क्योंकि उन्हें लग रहा था कि कल को कोई ये ना कहे कि वो दीपिका के अपोजिट काम नहीं कर पाए।

शकुन बत्रा ने हर चीज को आसान कर दिया

लेकिन शकुन बत्रा के साथ काम करते वक्त सारी झिझक निकल गई, वो कमाल के निर्देशक हैं। उन्होंने हर चीज को आसान कर दिया, मुझे लगता है कि लोग भी ये फिल्म देखने के बाद मेरी बात से पूरी तरह से सहमत होंगे।

रिश्तों की कश्मकश की कहानी

गौरतलब है फिल्म में दीपिका-सिद्धांत के अलावा अनन्या पांडे और धैर्य करवा भी हैं। फिल्म के गानों ने भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शन ने किया है। फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी ने अनन्या पांडे के मंगेतर का रोल प्ले किया है लेकिन उनका दिल दीपिका पर आ जाता है, जो कि पहले से शादीशुदा होती हैं, फिर शुरू होती है रिश्तों की कश्मकश की कहानी, जिसमें जीत किसकी होगी, इसका पता फिल्म देखने के बाद ही चलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+