महाराष्ट्र में गरीबों की कमाई निगलेगा महंगा खून!
मुंबई। महाराष्ट्र का एक गरीब तबका यही दुआ करेगा कि वह कभी बीमार न पड़े। क्योंकि रगों में खून चढ़ाने के लिए उन्हें मेहनत की गाढ़ी कमाई का मोटा हिस्सा ज्यादा खर्च करना पढ़ेगा। आटा, दाल, बिजली और सब्जियों के महंगे होने के बाद अब इंसानी खून भी महंगा हो गया है। महाराष्ट्र राज्य में मरीजों को एक यूनिट खून के ढाई गुना अधिक दाम चुकाने पड़ेंगे।

निम्न वर्ग पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर
प्रति यूनिट खून के महंगे होने जाने से सबसे ज्यादा असर निम्म और मध्य वर्ग पर पड़ेगा। जो दवाइयां और इलाज महंगा होने की वजह से अक्सर सरकारी अस्पताल का ही रुख करना पसंद करता है।
जानकारी के मुताबिक वर्तमान में एक यूनिट खून के दाम करीब 400 रुपए पड़ते हैं। जो अब ढाई गुना बढ़कर काफी महंगे होने वाले हैं।
भाजपा के लिए क्या मायने
महाराष्ट्र में विधानसभा की भाजपा पार्टी के पास सौ से ज्यादा सीटें आई हैं और भाजपा ने वहां सरकार बना ली है। भाजपा के लिए इसके खून के दाम बढ़ना मायने रखते हैं। निम्न वर्ग या कहें निर्धन वर्ग में भाजपा सरकार के तहत खून के दाम ज्याद होने की वजह से गलत संदेश जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications