मुंबई के ''मयखाने में तहखाना'', छापेमारी के बाद पुलिस ने 24 बारगर्ल्स को छुड़ाया

मुंबई। मुंबई पुलिस ने एक बार में छापेमारी के बाद वहां से 24 बारगर्ल्स को मुक्त कराया है। ये लड़कियां बार में बने एक रहस्मयी तहखाने में थीं। जिस बार में छापा मारा गया उसका नाम लोटस बार है और यह अंधेरी में है। पुलिस को उसके मुखबिर ने सूचना दी थी कि लोटस बार में तय संख्या से ज्यादा लड़कियां हैं।

Police raids a bar in Mumbai, rescues 24 girls
पुलिस ने जब यहां पर छापेमारी की तो होश उड़ गए। पुलिस ने फ्लोर से 12 लडकियों को हिरासत में लिया। पुलिस ने एक एक कर जब बार के चप्पे-चप्पे की तलाशी लेनी शुरू की तो पुलिस को बार के किचन में एक इलेक्ट्रिक बटन मिला।

पुलिस को बटन देख कुछ शक हुआ और जब उसने उसे दबाया तो एक तहखाना खुल गया। इस तहखाने में से एक के बाद एक 12 बारगर्ल्स बाहर निकलीं। पुलिस ने बार को फिलहाल सील कर दिया है। बार मालिक और मैनेजर फिलहाल फरार हैं।

Lotus bar

आपको बताते चलें कि लंबे वक्त तक बार बालाओं के बेरोजगार रहने के बाद जब सुप्रीम कोर्ट ने डांस बार संचालन को मंजूरी दी थी तब इसके लिए लाइसेंस देने के लिए कुछ नियमों का पालन किया जाना अनिवार्य किया था। इन नियमों में दो शर्तें यह भी थीं कि डांस बार में काम करने वाली लड़कियों की उम्र 18 साल से कम नही होनी चाहिए तथा एक बार में केवल 4 लड़कियाँ ही बतौर बारगर्ल काम कर सकेगी।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+