महाराष्ट्र के सतारा में गर्भवती वन रेंजर को बुरी तरह पीटने वाले दंपति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
महाराष्ट्र के सतारा जिले के एक गांव में बुधवार को एक गर्भवती फॉरेस्ट गार्ड को बुरी तरह पीटने वाले पति-पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मुंबई, 20 जनवरी। महाराष्ट्र के सतारा जिले के एक गांव में बुधवार को एक गर्भवती फॉरेस्ट गार्ड को बुरी तरह पीटने वाले पति-पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राज्य के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी।

आरोपियों पर होगी करोरठम कार्रवाई- आदित्य ठाकरे
आदित्य ठाकरे ने अपने ट्विटर अकाउंट से इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि दोनों आरोपियों को आज सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। उन पर कानून के अनुसार कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। इस प्रकार की हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। ठाकरे ने आईएफएस अधिकारी द्वारा पोस्ट किए गए इस वीडियो का जवाब दिया।
यह घटना बुधवार को पश्चिमी महाराष्ट्र जिले के पलसावड़े गांव में हुई। खबरों के अनुसार वन रक्षक महिला की पिटाई करने वाला शख्स गांव का पूर्व सरपंच रह चुका है और फिलहाल स्थानीय वन प्रबंधन समिति का सदस्य है। पुलिस ने कहा कि महिला वन रक्षक ठेका वन मजदूरों उसकी बिना अनुमति के अपने साथ ले गई थी, इसी बात से वह नाराज था।
आरोपियों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज
पूर्व सरपंच ने जिस महिला वन रक्षक को बेरहमी से पीटा वह तीन माह की गर्भवती है। सतारा की एएसपी अर्चना दलाल ने कहा कि संयुक्त वन अध्यक्ष और उनकी पत्नी के खिलाफ कल खडगांव जंगल में गश्त के दौरान 2 वन रक्षकों की पिटाई करने के आरोप में आईपीसी की धारा 352, 353, 354 के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच की जा रही है। वहीं सतारा के एसपी अजय कुमार बंसल ने कहा कि हम इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि क्या भ्रूण को कोई नुकसान तो नहीं हुआ है। अगर ऐसा हुआ है तो फिर संबंधित धारा जोड़ी जाएगी। प्रथम दृष्टया कोई नुकसान नहीं हुआ है।
यह भी पढ़ें: अब X-ray से होगी कोरोना जांच, 98% है सक्सेस रेट, जानिए कैसे करता है काम
क्या बोलीं पीड़ित महिला वन रेंजर
वहीं पीड़ित महिला वन रेंजर सिंधु सनप ने बताया कि जब से मैंने ड्यूटी ज्वाइन की, वे (पलासवड़े गांव के पूर्व सरपंच) मुझे धमकी देते, पैसे मांगते, लेकिन मैं मना कर देती। काम से लौटते समय कल उन्होंने मेरे साथ मारपीट की, मेरे पति को चप्पलों से पीटा। सतारा की घटना पर महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग ने एसपी सतारा से विस्तृत रिपोर्ट लेकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.












Click it and Unblock the Notifications