हो सकता है पीएम नरेंद्र मोदी अगली दिवाली बलूचिस्तान में मनाएं : शिवसेना

मुंबई। शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में कहा है कि हो सकता है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगली दिवाली बलूचिस्तान में मनाएं। शिवसेना ने कहा है कि बलूचिस्तान और पीओके को आजाद कराने का लक्ष्य लेकर पीएम मोदी चल रहे हैं।

narendra modi balochistan

पीएम मोदी से राम मंदिर बनाने की अपील

दशहरे के अवसर पर लखनऊ में रावण दहन कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे पीएम नरेंद्र मोदी से शिवसेना ने अपील की है कि वे वहां राम मंदिर बनाने की घोषणा करें।

शिवसेना ने कहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी अयोध्या जाकर राम का दर्शन करें और राम मंदिर बनाने का ऐलान करें।

यूपी चुनाव का जिक्र करते हुए शिवसेना ने कहा है कि वहां कांग्रेस पार्टी की खाट खड़ी है, मायावती के हाथी की चाल ठीक नहीं और समाजवादी पार्टी के अंदर पारिवारिक कलह है।

ऐसे में पीएम मोदी को राम मंदिर बनाने की घोषणा कर देनी चाहिए। यह राम मंदिर आंदोलन में जान देने वाले राम सेवकों को श्रद्धांजलि होगी और इससे विरोधियों के मुंह बंद होंगे।

पीओके और बलूचिस्तान पर शिवसेना ने कहा

शिवसेना का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगर अगली दिवाली बलूचिस्तान जाकर मनाएं तो यह कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी। पीएम मोदी का अगला लक्ष्य ही है पीओके और बलूचिस्तान को आजाद कराना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+