पैरोल पर रिहा हुए मुन्ना भाई, कहा किसी के फेवर से नहीं मिला पैरोल

sanjay dutt
मुंबई। 1993 के मुंबई बम धामको के आरोप में पूणे के यरवदा जेल में बंद अभिनेता संजय दत्त आज पैरोल पर बाहर आ गए है। संजय दत्त को पत्‍नी मान्‍यता का इलाज कराने के लिए महीने भर का पैरोल मिला है। जेल से बाहर आते ही संजय दत्त ने मीडिया के सामने अपनी सफाई रखी। दरअसल संजय दत्त को बार-बार मिल रहे पैरोल पर बार-बार सवाल उठते रहे है। जिसे लेकर खुद संजय इसपर सफाई देने मीडिया के सामने आए।

उन्होंने मीडिया के सामने कहा कि उन्हें किसी की भी सिफारिश की वजह से पैरोल नहीं मिला है और ना ही उनके साथ जेल में कोई वीवीआईपी ट्रीटमेंट होता है। संजय दत्त ने कहा कि उन्हें क्सी के फेवर से पैरोल नहीं मिला है। वो इस कतार में थे। पत्नी मान्यता की बीमारी की वजह से उन्हें पैरोल दी गई है। उन्होंने मीडिया को पैरोल पर लिखी किताब पढ़ने की नसीहत देते हुए कहा कि हजारों लोगों को पैरोल दी जाती है। मैं कोई अकेला नहीं हूं। उन्होंने कहा कि उन्हें जेल नियमों के आधार पर ही पैरोल मिली है।

मीडिया से पत्नी के लिए दुआ करने की अपील करते हुए संजय ने कहा कि वो अपना पूरा वक्त पत्नी के साथ गुजारेंगे। पत्नी का ईलाज करवाएंगे। उन्होंने जेल प्रसासन का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके साथ जेल में उसी तरह से व्यवहार किया जाता है जैसे कि बाकी के कैदियों के साथ।

गौरतलब है कि बॉलिवुड अभिनेता संजय दत्त को बार-बार पैरोल दिए जाने की वजह से सावल उठने लगे थे। महाराष्ट्र विधानसभा के विपक्ष के नेता ने भी जेल प्रसासन पर आरोप लगाते हुए कहा था कि पूणे की यरवडा जेल में संजय दत्त को शराब परोसी जाती है। इन आरोपों के बीच आज संजय को 30 दिनों के लिए पैरोल पर आजाद किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+