क्या हो जाएंगे महाराष्ट्र के दो टुकड़े?
मुंबई। केंद्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने विदर्भ राज्य को महाराष्ट्र से अलग कर नया राज्य बनाने की मांग को जगजाहिक कर कहा है कि भाजपा ने वादा किया था कि महाराष्ट्र में सरकार में बनने के बाद विदर्भ राज्य बनाया जाएगा। भाजपा इस वादे को पूरा करेगी। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि इसके लिए भाजपा काम कर रही है। गडकरी आर्थिक विकास परिषद की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे।

हमें कांग्रेस से चाहिए समर्थन
भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि हमें कांग्रेस से समर्थन चाहिए। क्योंकि विदर्भ की मांग को अंजाम तक पहुंचाने के लिए दो तिहाई बहुमत चाहिए। इसके लिए भाजपा की इस मांग पर कांग्रेस को समर्थन करना चाहिए। आपको बता दें कि इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण भी मौजूद थे।
पार्टी छोटे राज्यों की पक्षधर
मंत्री गडकरी ने कहा कि भाजपा पार्टी हमेशा से ही छोटे राज्यों की पक्षधर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उत्तराखंड छत्तीसगढ़ और झारखंड जैसे छोटे राज्यों की स्थापना की है। इसके अलावा विपक्ष में रहते हुए तेलंगाना के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।












Click it and Unblock the Notifications