अमित शाह और शरद पवार के बीच नहीं हुई कोई मुलाकात, भाजपा फैला रही अफवाह- एनसीपी नेता नवाब मलिक
महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह कि एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार से मुलाकात की है। हालांकि एनसीपी नेता नवाब मलिक ने इस खबर का खंडन किया है।
मुंबई। महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह कि एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार से मुलाकात की है। हालांकि एनसीपी नेता नवाब मलिक ने इस खबर का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि अमित शाह और शरद पवार के बीच कोई मीटिंग नहीं हुई और इसको लेकर भाजपा केवल अफवाह फैला रही है।

आपको बता दें कि राजनीतिक हलकों में अटकलें लगाई जा रही हैं कि गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात में एक व्यापारी के घर पर शनिवार को एनसीपी नेता शरद पवार और प्रफुल्ल पटेल से मुलाकात की थी। हालांकि, जब इस मीटिंग के बारे में अमित शाह से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हर चीज को सार्वजनिक नहीं किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र: कोविड टॉस्क फोर्स के साथ CM उद्धव की बैठक, लॉकडाउन जैसे सख्त कदमों पर विचार
मलिक ने कहा, 'गुजरात के एक अखबार में एक खबर छपी थी की शरद पवार साहिब और प्रफुल्ल पटेल ने अमित शाह से मुलाकात की। पिछले दो दिनों में ट्विटर पर अफवाहें फैलाई जा रही हैं। ऐसी कोई मीटिंग नहीं हुई।' एबीपी न्यूज के सूत्रों के अनुसार, 2 एनसीपी नेताओं एक व्यापारी से मुलाकात के लिए अहमदाबाद आए और उसी समय अमित शाह भी अहमदाबाद पहुंचे। वहीं, इस मीटिंग को लेकर अमित शाह के जवाब से ये कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले दिनों में अनिल देशमुख भ्रष्टाचार मामले में नया मोड़ आ सकता है। इस मुलाकात के बाद महाविकास अघाड़ी सरकार की स्थिरता को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
वहीं, कांग्रेस ने इस मीटिंग को लेकर कई सवाल किये हैं। मुलाकात को लेकर कांग्रेस नेता संदीव दीक्षित ने का कि दोनों नेताओं के मुलाकात में क्या बातचीत हुई, देश इसे जानना चाहता है। उन्होंने कहा कि दोनों बड़े नेताओं के बीच क्या बातचीत हुई इसे जानने का देश की जनता को हक है।












Click it and Unblock the Notifications