महाराष्ट्र: कोविड टॉस्क फोर्स के साथ CM उद्धव की बैठक, लॉकडाउन जैसे सख्त कदमों पर विचार

मुंबई: देश में कोरोना वायरस ने फिर से कहर बरपाना शुरू कर दिया है, जहां पिछले कई दिनों से 50 हजार से ज्यादा मामले आ रहे हैं। फिलहाल इसे कोरोना की दूसरी लहर के रूप में देखा रहा है। वहीं पिछली बार की तरह इस बार भी महाराष्ट्र कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है, जहां सरकार ने तमाम पाबंदियां और दिशानिर्देश जारी किए हैं, लेकिन लोग उनका पालन नहीं कर रहे। जिस वजह से महाराष्ट्र सरकार अब फिर से लॉकडाउन लगाने पर विचार कर रही है, ताकी पहले जैसे हालात ना बनें।

corona

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को कोविड टॉस्क फोर्स, स्वास्थ्य विभाग के सीनियर अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान कोरोना के हालात पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही लॉकडाउन लगाने की संभावनाओं पर विचार हुआ। मीटिंग में सीएम उद्धव ने कहा कि कोरोना के केस फिर से बढ़ रहे हैं, क्योंकि लोग गाइडलाइन का पालन नहीं करते, इसीलिए लॉकडाउन जैसे सख्त कदमों पर विचार करने की आवश्यकता है। मौजूदा वक्त में सरकार ने नाइट कर्फ्यू लागू कर रखा है। साथ ही सार्वजनिक रूप से होली मनाने पर भी प्रतिबंध है।

महाराष्ट्र में कितने मामले?
रविवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में भारत में कोरोना वायरस के 62,714 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद अब देश में संक्रमितों की संख्या 1,19,71,624 हो गई है, जबकि 24 घंटों में 312 लोगों की मौत हुई है, ऐसे में मौत का आंकड़ा 1,61,552 पहुंच गया। महाराष्ट्र मरीजों के मामले में नंबर वन पर है, जहां अब तक 26,73,461 केस सामने आ चुके हैं, जिसमें से 54,073 की मौत हुई, जबकि 23,14,579 ठीक हो चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+