खत्म हो गया रार, कांग्रेस-NCP साथ-साथ लड़ेंगे चुनाव

शरद पवार का ये बयान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद आया। सोनिया से मुलाकात के बाद शरद पवार ने कहा कि हम एक साथ चुनाव लड़ेंगे ताकि चौथी बार सत्ता में वापसी कर सके। कांग्रेस और एनसीपी का 1999 से महाराष्ट्र में गठबंधन हैं। पवार ने यह फैसला तब लिया है जब एनसीपी के कई नेता अकेले चुनाव लड़ने की वकालत कर रहे हैं।
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में कांग्रेस की भारी हार के बाद विधानसभा चुनाव में हार के डर से एनसीपी के कई नेता अलग चुनाव लड़ने की मांग कर रहे थे। बात काफी आगे तक बढञ गई थी, लेकिन अब इन विवादों पर विराम लग गया है। अब दोनों पार्टियां 50-50 के आधार पर 228 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी।
एनसीपी नेता अजित पवार अकेले चुनाव लड़ने के पक्ष में थे। सूत्रों के अनुसार, अजित ने राज्यव्यापी दौरे का हवाला देते हुए कहा कि जहां भी उन्होंने मीटिंग की है, वहां के ज्यादातर कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने अकेले चुनाव लड़ने की मांग की। लेकिन पवार ने सरकार के विकास कार्य का हवाल देते हुए कहा कि दोनों के अलग-अलग चुनाव लड़ने से दोनों ही दलों को नुकसान होगा। ऐसे में ज्यादा सीटें हासिल करने के लिए दोनों पार्टियों का साथ मिलकर चु नाव लड़ना बेहतर होगा।












Click it and Unblock the Notifications