एनसीपी कार्यकर्ताओं ने की 'आप' के दफ्तर में तोड़फोड़

NCP activists ransack AAP state office in Mumbai
मुंबई। राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के लगभग दो दर्जन कार्यकर्ताओं ने आज अंधेरी स्थित 'आम आदमी पार्टी' के दफ्तर पर हमला कर दिया। 'आप' के कोषाध्‍यक्ष सुरेश आचार्य ने बताया कि एनसीपी कार्यकर्ताओं ने हमारे कार्यलय को अस्‍त व्‍यस्‍त कर दिया और जोर जोर से नारे लगा रहे थे।

आचार्य के अनुसार कार्यकर्ताओं ने हमारी प्रचार सामग्री बैनर और पोस्‍टरों में आग लगा दी। हालांकि किसी को चोट नहीं पहुंची।

इसके पीछे संभावित कारणों के बारे में आचार्य ने बताया कि हमने भ्रष्‍ट लोगों की जो लिस्‍ट जारी की है, उसमें राकांपा अध्‍यक्ष शरद पवार का भी नाम है, अत: इन लोगों ने हमारे कार्यालय पर हमला किया।

मामले की जानकारी होते ही पुलिस ने कुछ एनसीपी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया और सुरक्षा के लिए कुछ पुलिसकर्मी 'आप' दफ्तर में तैनात कर दिये है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+