पीएम ने पूछा सवाल क्या लुटेरों को सौंपेंगे सत्ता
मुंबई। महाराष्ट्र के पंढरपुर में चुनावी रैली में नरेंद्र मोदी ने एनसीपी को लताड़ लगाई है। नरेंद्र मोदी ने रैली में कहा कि एनसीपी ने अपने कार्यकाल के दौरान भ्रष्टाचार किया है।

इस दौरान पीएम मोदी ने लोगों से सवाल किया कि क्या लुटेरों को सत्ता सौंपेंगे। उन्होंने एनसीपी को जन्म से ही भ्रष्ट पार्टी करार दिया। उन्होंने कहा कि एनसीपी लुटेरों की पार्टी है क्या लुटेरों के हाथों में सत्ता सौंपेंगे।
मोदी ने एनसीपी पार्टी की चिन्ह घड़ी पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि इनकी घड़ी में 10 बजकर 10 मिनट बजे रहते हैं। इसका मतलब है कि दस साल में उनकी भ्रष्ट गतिविधियां दस गुना बढ़ जाती हैं।
इस दौरान पीएम ने कांग्रेस को भी खरी खरी सुनाई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने खजाने को खाली कर दिया। हम देश के खजाने को किसी भी पंजे को छूने नहीं देंगे।












Click it and Unblock the Notifications