मुंबई में गरजे मोदी कहा, पूरे देश में है बदलाव की बयार

एयरपोर्ट पर हजारों की तादाद में पहुंचे समर्थकों को संबोधित करते हुए नरेन्द्र मोदी ने कहा कि वे अगली लड़ाई के लिए तैयार रहे। उन्होंने कहा कि दिल्ली की यूपीए सरकार गरीबों को रोटी नहीं दे पाई। ये भ्रष्ट है। मालूम हो कि रविवार को नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली में एक रैली का आयोजन किया था। मोदी की इस रैली के बाद तो ऐसा लगने लगा है कि सारा माहौल उनके पक्ष में हो गया हो।
मुंबई एयरपोर्ट पर मोदी की स्वगत के लिये स्थानीय भाजपा नेता भी पहुंचे थे। मोदी ने अपने समर्थकों से कहा कि उन्हें सरकारी एजेंसियों से फंसाने की कोशिश चल रही है। ये कामयाब नहीं होगी। मालूम हो कि थोड़ी ही देर में नरेंद्र मोदी मुंबई में हीरा व्यापारियों को संबोधित करेंगे। हलांकि मोदी की ये रैली गैर राजनीतिक है। बीजेपी के पीएम उम्मीदवार बनने के बाद ये मोदी की पहली मुंबई यात्रा होगी। मोदी यहां डायमंड मर्चेट एसोसिएशन के डायमंड हॉल का उदघाटन करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications