सगी बहनों की कोर्ट से अपील, हम वेश्याएं नहीं है, हमें हमारे मां-बाप से बचाओ

23 साल की शिवांगी और 21 साल की समीरा ने मलाड में अपने मां-बाप का घर छोड़कर बॉम्बे हाईकोर्ट तक प्रदर्शन कर न्याय मांगा है।

मुंबई। मुंबई के मलाड में दो बहनों की हाईकोर्ट से उनके मां-बाप से बचाने की अपील चर्चा का विषय बनी है। दोनों बहनों ने हाथ में एक तख्ती लेकर प्रदर्शन किया, जिस पर लिखा है कि ना वो वेश्यावृति करती हैं और ना ही ड्रग्स लेती हैं। उन्हें उनके मां-बाप से बचाया जाए।

दो बहनों की कोर्ट से अपील, हम वेश्याएं कोई नहीं हमें हमारे मां-बाप से बचाओ

23 साल की शिवांगी और 21 साल की समीरा ने मलाड में अपने मां-बाप का घर छोड़कर बॉम्बे हाईकोर्ट तक प्रदर्शन कर न्याय मांगा है। डीएनए की खबर के मुताबिक, दोनों बहनों को दिसंबर में उनके माता-पिता ने घर में बंद कर दिया था। उन्हें पुलिस ने छुड़ाया था, जब दोनों बहनों ने इसकी एफआईआर करनी चाही तो पुलिस ने मामले को टरका दिया। लड़कियों का आरोप है, कि माता-पिता उन्हे तंग करते हैं और आजादी से नहीं रहने देते।

पुलिस को लड़की के माता-पिता ने बताया था कि दोनों बहनों के एक सेक्स रेकैट चलाने वाले के साथ संबंध हैं। जिसके बाद उनको घर में बंद किया गया। वहीं दोनों बहनों का कहना है कि वो आजाद जिंदगी जीना चाहती हैं, उन पर लगाए आरोप गलत हैं। ऐसे में उन्हें कोर्ट न्याय दे। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस पर एक पीआईएल की सुनवाई करते हुए पुलिस को गंभीरता से मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+