करीना कपूर की व्‍यक्तिगत जानकारी हैक करने वाला व्‍यक्ति हुआ गिरफ्तार

हिंदी फिल्‍मों में अपने अभिनय के दम पर राज करने वाली अभिनेत्री करीना कपूर खान की व्‍यक्तिगत जानकारी हैक करने के मामले में एक व्‍यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

मुंबई। हिंदी फिल्‍मों में अपने अभिनय के दम पर राज करने वाली अभिनेत्री करीना कपूर खान की व्‍यक्तिगत जानकारी हैक करने के मामले में एक व्‍यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। अभी तक प्राप्‍त खबरों के मुताबिक गिरफ्तार किए गए व्‍यक्ति ने अभिनेत्री करीना कपूर आय से संबंधित जानकारी को हैक करने की कोशिश की थी। बाद में इस सदस्‍य को मुंबई क साइबर सेल ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में शिकायत करीना कपूर खान के चार्टर्ड एकाउंटेंट की तरफ से दर्ज कराई गई थी। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किया गया शख्‍स पैरा म‍िलिट्री फोर्स का सदस्‍य है। सीए की तरफ से साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा गया है कि आरोपी ने करीना कपूर खान की वित्‍त वर्ष 2016-17 के आयरक से संबंधित जानकारी में हेरफेर करने की कोशिश की थी। आपको बताते चलें कि पिछले साल अक्टूबर में हैकर ने करीना के आयकर टैक्‍स से संबंधित खाते में सेंधमारी करके गलत इनकम टैक्‍स रिटर्न भर दिया था। यह पता चला है कि हैकर ने इसके लिए अभिनेत्री करीना कपूर खान के पैन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल किया था। इस मामले में बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के साइबर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई गई थी।

करीना कपूर की व्‍यक्तिगत जानकारी हैक करने वाला व्‍यक्ति हुआ गिरफ्तार
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+