Mumbai Police को अंडरवर्ल्ड के खिलाफ बड़ी कामयाबी, छोटा शकील का शूटर ठाणे से अरेस्ट
Mumbai Police को अंडरवर्ल्ड से जुड़े अपराधी के खिलाफ एक्शन में बड़ी कामयाबी मिली है। रिपोर्ट के अनुसार महाराष्ट्र पुलिस को ठाणे में शूटर को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।
महाराष्ट्र की इस खबर के बारे में समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार आधी रात के आसपास छोटा शकील गिरोह के शूटर लईक अहमद फिदा हुसैन शेख (50) को पायधोनी पुलिस ने अरेस्ट किया।

अंडरवर्ल्ड डॉन से जुड़े शख्स को धर दबोचने पहुंची टीम ने शूटर लईक को 29 जुलाई को ठाणे रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया। शेख गिरफ्तार अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन गिरोह के एक सदस्य की हत्या के मामले में आरोपी है।












Click it and Unblock the Notifications