मुंबई पुलिस को सोशल मीडिया साइट पर मिली धमकी, लिखा था 'बहुत जल्द मुंबई में धमाका करने वाला हूं'

Mumbai News: मुंबई पुलिस ने सोशल साइट ट्विटर पर सोमवार 22 मई को धमकी भरा मैसेज मिला था। जिसमें लिखा था कि 'मैं बहुत जल्द मुंबई में विस्फोट करने वाला हूं।'

Mumbai News

Mumbai News: 'मैं बहुत जल्द मुंबई में विस्फोट करने वाला हूं'..जी हां ऐसी एक धमकी सोमवार 22 मई को मुंबई पुलिस को मिली। पुलिस के मुताबिक, यह धमकी भरा मैसेज सोशल मीडिया साइट ट्विटर के जरिए आया है। धमकी भरा मैसेज मिलते ही मुंबई पुलिस हरकत में आ गई और आरोपी की पहचान करते हुए उसे हिरासत में ले लिया।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मुंबई पुलिस को यह धमकी भरा मैसेज सोमवार 22 मई की सुबह करीब 11 बजे के आसपास मिला है। मुंबई पुलिस को ट्विटर अकाउंट पर एक मैसेज भेजा गया जिसमें लिखा था,'मैं बहुत जल्द मुंबई में धमाका करने वाला हूं।'

ये मैसेज अंग्रेजी भाषा में लिखकर भेजा गया था जिसके शब्द थे 'I m gonna blast the mumbai very soon।' धमकी भरा मैसेज मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने इस गंभीरता से लिया और संबंधित अकाउंट की जांच शुरू कर दी।

खबर के मुताबिक, पुलिस ने उस व्यक्ति की पहचान कर ली है और पूछताछ के लिए उसे हिरासत में ले लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार (21 मई) के दिन एक शख्स ने मुंबई पुलिस को फोन कॉल कर के 26/11 हमले की तरह शहर में दहलाने की बात की थी।

पुलिस को ये संदिग्ध कॉल राजस्थान से आया था जिसके बाद राजस्थान पुलिस को इसकी जानकारी दी गई थी। राजस्थान पुलिस ने मामले पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने बताया आरोपी शख्स का नाम देवेंद्र तंवर है जो अजमेर का रहने वाला है।

Recommended Video

    मुंबई फास्ट: मुंबई की 25 बड़ी खबरें। शीर्ष 25 समाचार | मुंबई ताजा खबर

    देवेंद्र मानसिक रूप से बीमार और कमजोर है। इसने आवेश में आकर मुंबई पुलिस को कॉल किया था। बता दें, इस तरह की धमकिया मुंबई पुलिस, एजेंसियों को मिलती रही हैं। फरवरी महीने में एनआईए को धमकी भरा ईमेल मिला था जिसमें आतंकी हमला का जिक्र किया गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+