कैब का इंतजार कर रही महिला के सामने ऑटो र‍िक्शा ड्राइवर करने लगा गंदी हरकत, फिर...

मुंबई। एक महिला अपने गंतव्य तक जाने के ल‍िए कैब का इंतजार कर रही थी। तभी वह अपने सामने की घटना देख शॉक्ड रह गई। दरअसल महिला के सामने ऑटो रिक्शा ड्राइवर मास्टरबेशन करने लगा। उसने उसकी फोटो खींच ली और तुरंत मलाड थाने पहुंच गई। महिला की शिकायत पर आरोपी ऑटोरिक्शा ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

महिला के सामने करने लगा मास्टरबेशन

महिला के सामने करने लगा मास्टरबेशन

पुलिस की मानें तो आरोपी की पहचाना 32 वर्षीय मोहम्मद शकिल अब्दुल कादर मेनन के रूप में की गई है। वह मुंबई में ऑटोरिक्शा चलाता है। घटना की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया, 'घटना 1 सितंबर की रात की है। पुलिस जांच में पता चला है कि घटना वाली रात आरोपी ड्राइवर ने पीड़िता को जबरदस्ती ऑटो में खींचने की कोशिश की। आरोपी के इस बर्ताव से नाराज होकर महिला ने ऑटो में जाने से इनकार कर दिया। इसी के बाद आरोपी महिला के सामने मास्टरबेशन करने लगा था।

क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

जांच अधिकारी ने बताया कि महिला ने साहस का परिचय देते हुए आरोपी शख्स की फोटो खींची और बाद में घटना की जानकारी मलाड थाने की पुलिस को दी। महिला की शिकायत के आधार पर मलाड थाने पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने आरोपी को कई दिनों की मेहनत के बाद मालवानी इलाके से गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले को लेकर आरोपी से पूछताछ कर रही है।

सीरियल अपराधी है मेनन

सीरियल अपराधी है मेनन

पुल‍िस ने जब इस केस की जांच की तो उसमें सामने न‍िकल कर आया क‍ि इस ऑटो र‍िक्शा सीरियल अपराधी है। वह ऐसी कई हरकतें पहले भी कर चुका हैं। उसके ख‍िलाफ इस तरह के कई केस दर्ज थे। पुल‍िस ने कार्रवाई करते हुए उस ऑटो र‍िक्शा वाले को ग‍िरफ्तार कर ल‍िया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+