Mumbai: बीएमसी अधिकारी के साथ उद्धव गुट के नेताओं ने की मारपीट, पूर्व मंत्री समेत 15 के खिलाफ FIR दर्ज
Mumbai News: बीएमसी अधिकारी के साथ मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ऐसा बताया जा रहा है कि उद्धव गुट के शिवसैनिक 26 जून को बीएमसी ऑफिस में घुस गए और यहां एक अधिकारी के साथ मारपीट की। आरोप है कि जिस वक्त बीएमसी अधिकारी के साथ मारपीट गई, उस समय पूर्व मंत्री अनिल परब भी वहां मौजूद थे।
वहीं, अब इस मामले में वकोला पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए बीएमसी अधिकारी की शिकायत पर उद्धव गुट के नेता और पूर्व मंत्री अनिल परब समेत 15 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही, चार लोगों को गिरफ्तार भी किया है। दरअसल, शिवसैनिकों द्वारा उपद्रव बीते सप्ताह हुए एक घटनाक्रम से जुड़ा हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बांद्रा में स्थित शिव सेना की 40 साल पुरानी अनधिकृत शाखा पर पिछले सप्ताह बीएमसी की ओर से तोड़फोड़ की गई थी। बीएमसी ने शाखा को ध्वस्त कर दिया था। ऐसा बताया जा रहा है कि बीएमसी की कार्रवाई के दौरान शिवसैनिक बाल ठाकरे की तस्वीरें हटाने की कोशिश कर रहे थे।
देखें वीडियो...
लेकिन, बीएमसी अफसरों ने उन्हें तस्वीरें नहीं उतारने दीं। इसी के विरोध में उद्धव गुट के नेता और पूर्व मंत्री अनिल परब सोमवार 26 जून को एच-ईस्ट के नगर निगम कार्यालय पर विरोध मार्च निकाला। मार्च के दौरान एक प्रतिनिधिमंड अधिकारियों से मिलने कार्याल पहुंचा। इस दौरान कुछ और कार्यकर्ता भी ऑफिस में घुर आए।
Recommended Video
कार्यकर्ताओं ने बीएमसी अधिकारी की पिटाई कर दी। जिस अधिकारी के साथ मारपीट हुई है, उसकी पहचान बीएमसी के असिस्टेंट इंजीनियर के रूप में हुई है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, वकोला पुलिस ने बीएमसी अधिकारी के साथ कथित तौर पर मारपीट करने के आरोप में उद्धव गुट के नेता और पूर्व मंत्री अनिल परब सहित 15 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान सदा परब, हाजी अलीम, उदय दलवी और संतोष कदम के रूप में की गई है। साथ ही, पीड़ित अधिकारी का मेडिकल VN देसाई अस्पताल में कराया गया है।
वहीं, उद्धव गुट के लोगों का कहना है कि जिस वक्त बीएमसी द्वारा शाखा को तोड़ा जा रहा था, तब बाला साहेब ठाकरे और छत्रपति शिवादी महाराज की फोटो पर भी हथोड़ा चलाया था। बीएमसी अधिकारियों ने उन्हें तस्वीरों को वहां से हटाने तक का वक्त नहीं दिया था। इसलिए शिव सैनिकों के मन में गुस्सा है।












Click it and Unblock the Notifications