राधे मां की 'पुलिस चौकी', 4 घंटे में 70 सवालों की बौछाड़
नयी दिल्ली। लाल जोड़े में, हाथों में त्रिशूल लिए जब खुद को देवी का अवतार बताने वाली राधे मां मुबंई की कांदिवली पुलिस स्टेशन पहुंची तो भक्तों की भारी भीड़ जमा हो चुकी थी। जिसकी लाल सुर्ख उनकी लिपस्टिक थी उतनी ही लाली उनकी माथे पर थी। उनके माथे पर परेशानी की लकीर साफ तौर पर दिखाई दे रही थी। मुंबई पुलिस ने उनसे साढ़े 4 घंटे तक पूछताछ की।

खबर है कि राधे मां से आज पुलिस ने घुमा फिराकर 70 सवाल पूछे गए। सवालों की फेहरिस्त पुलिस ने पहले से तैयार की हुई थी। राधे मां पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट का आरोप है। उन पर एफआईआर दर्ज है। इसी केस में आज पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए कांदिवली थाने बुलाया था।
पुलिस ने दोपहर करीब साढे 12 बजे राधे मां पर सवालों की बौछार की और शाम 5 बजे तक पूछती रही। राधे मां से करीब 70 सवाल पूछे गए। सूत्रों के मुताबिक इन सवालों से परेशान राधे मां दो बार रो भी पड़ीं। आपको बता दें कि मुम्बई हाईकोर्ट के आदेश के मुताबिक राधे मां को दो हफ्ते की अग्रिम जमानत मिल गई है, लेकिन उन्हें हर बुधवार 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक कांदिवली पुलिस स्टेशन में हाजिरी देनी होगी।












Click it and Unblock the Notifications