छोटे पर्दे के चर्चित एक्टर करन मेहरा को उनकी पत्नी की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार
ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम करन मेहरा को मुंबई पुलिस ने उनकी पत्नी की शिकायत पर गिरफ्तार किया है। उनकी पत्नी निशा रावल ने करन मेहरा पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है।
मुंबई, 1 जून। ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम करन मेहरा को मुंबई पुलिस ने उनकी पत्नी की शिकायत पर गिरफ्तार किया है। उनकी पत्नी निशा रावल ने करन मेहरा पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। निशा रावल ने करन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए बीती रात मुंबई से गोरेगांव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। निशा ने अपनी शिकायत में कहा कि करन ने उनके साथ पहले लड़ाई की और फिर मारपीट पर उतारू हो गए।
Recommended Video
Actor Karan Mehra को Mumbai Police ने किया Arrest, पत्नी ने लगाया मारपीट का आरोप | वनइंडिया हिंदी

पुलिस ने करन मेहरा को गिरफ्तार कर उन पर धारा 336, 337, 332, 504, 506 के तहत मामला दर्ज किया है। आज करन मेहरा की कोर्ट में पेशी होगी। करन मेेहरा टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है से चर्चा में आए थे।












Click it and Unblock the Notifications