समीर वानखेड़े के खिलाफ अब तक 4 शिकायतें, जांच के लिए नियुक्त किया गया ACP लेवल का अधिकारी
मुंबई, 27 अक्टूबर, 2021: महाराष्ट्र में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े के खिलाफ लगे आरोपों की जांच मुंबई पुलिस ने शुरू कर दी है। इसके लिए मुंबई पुलिस द्वारा एसीपी स्तर के अधिकारी की नियुक्ति की गई है। यह अधिकारी वानखेड़े के खिलाफ प्राप्त सभी शिकायतों पर जांच-पड़ताल करेंगे। शिकायतें सही पाए जाने पर वानखेड़े के खिलाफ राज्य सरकार कानूनी कार्रवाई करा सकती है। बताया जा रहा है कि, अब तक मुंबई के चार पुलिस थानों को समीर के खिलाफ शिकायतें मिली हैं।

समीर और नवाब के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी
उधर, महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रवक्ता नवाब मलिक नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े के खिलाफ लगातार हमलावर होते जा रहे हैं। नवाब ने अभी कहा है कि, समीर वानखेड़े ने क्रूज ड्रग्स पार्टी में मौजूद इंटरनेशनल ड्रग माफिया और उसकी माशूका को नहीं पकड़ा, जबकि शाहरुख खां के बेटे आर्यन को पकड़वा दिया। इससे 2 दिन पहले नवाब ने समीर के खिलाफ 26 आरोपों की चिट्ठी मीडिया के सामने रखी थी। नवाब ने दावा किया कि, समीर ने गलत सर्टिफिकेट से नौकरी हासिल की। इतना ही नहीं, मलिक ने यह भी कहा कि वानखेड़े ने बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस से मोटा पैसा कमाया है। नवाब के मुताबिक, जिस चिट्ठी से अब समीर की पोल खोली जा रही है वो चिट्ठी एनसीबी के एक अधिकारी ने ही उन्हें भेजी थी।
उधर, नवाब के जवाब में समीर की पत्नी ने कई बयान दिए। मीडिया के समक्ष समीर की पत्नी बोलीं- नेता मेरे पति के खिलाफ झूठ गढ़ रहे हैं। हमें अब धमकियां मिल रही हैं.. कोई मार डालने की बात कह रह रहा है तो कोई सबक सिखाने की धमकी दे रहा है। हमें सुरक्षा चाहिए। मेरे पति अपना कर्तव्य निभा रहे हैं।

समीर पर मुस्लिम लड़की से निकाह के भी आरोप
महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने कहा कि, समीर ने मुस्लिम सर्टिफिकेट के जरिए जाहिदा से निकाह किया था। उसने अपने पिता के सर्टिफिकेट का इस्तेमाल कर नौकरी हासिल की। कई दलित संगठन मुझसे बात कर रहे हैं। अब हम समीर के सर्टिफिकेट को लेकर स्क्रूटनी कमेटी के समक्ष शिकायत दर्ज करायेंगे। समीर के पिता अपना कास्ट सर्टिफिकेट सबके सामने रख रहें हैं। समीर का कास्ट सर्टिफिकेट कहां है? बताओगे नहीं?'












Click it and Unblock the Notifications