"If You Mess With Dada...", मुंबई की मेयर को मिली जान से मारने की धमकी

मुंबई। महाराष्‍ट्र में मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर को जान से मारने की धमकी मिली है। किशोरी ने मराठी भाषा में लिखे गए एक पत्र को मीडिया के समक्ष प्रस्‍तुत किया, जिसमें धमकी देने वाले ने अभद्र शब्‍दों का प्रयोग किया है। पत्र के माध्‍यम से चेतावनी दी गई है कि अगर वह "दादा" के साथ खिलवाड़ करती हैं, तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
मेयर किशोरी का कहना है कि, उन्‍हें और उनके परिवार को मार डालने की धमकी दी गई है। अब वह पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के लिए तैयार हैं। उधर, यह मामला सामने आने पर मुंबई के भायखला पुलिस थाने के अधिकारी मेयर के आवास पर पहुंच गए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Mumbai Mayor Kishori Pednekar Get Threat: If You Mess With Dada..., Police probe starts

मालूम हो कि, पिछले साल भी शिवसेना नेता सुश्री पेडनेकर को धमकी मिली थी। उन्‍होंने पुलिस को बताया कि फोन करने वाले ने कहा था कि वह गुजरात के जामनगर से फोन कर रहा है और जान से मारने की धमकी दी है। हालांकि, पुलिस ने बाद में उस आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार भी कर लिया था। ताजा मामला, सुश्री पेडनेकर पर भाजपा नेता की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर उठे विवाद के बीच पनपा है। महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग ने मुंबई पुलिस आयुक्त से वर्ली में हाल ही में सिलेंडर विस्फोट के संबंध में भाजपा नेता आशीष शेलार की कथित टिप्पणी के बारे में एक तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ने ट्विटर पर कहा कि जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों द्वारा महिलाओं के बारे में 'अपमानजनक' टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सुश्री पेडनेकर को नवंबर 2019 में बृहन्मुंबई नगर निगम की मेयर के रूप में निर्विरोध चुना गया था। वह और उप-महापौर सुहास वाडकरंद, जो शिवसेना के पार्षद भी थे, निर्विरोध अपने पदों पर चुने गए थे क्योंकि भाजपा, कांग्रेस और राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने उम्मीदवार नहीं उतारे थे। उसी साल बाद में, शिवसेना ने भाजपा के समक्ष चुनाव लड़ा, फिर कांग्रेस और राकांपा के साथ सरकार बनाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+