Mumbai Local Train: कई लाइनों पर आज प्रभावित रहेगी मुंबई लोकल ट्रेन सेवा, यहां जानें पूरी डिटेल
Mumbai Local Train News: कई लाइनों पर आज मुंबई लोकल ट्रेन सेवा प्रभावित रहेंगी। मुंबई रेलवे ने खुद इस बात की जानकारी दी है। रेलवे ने बताया कि रखरखाव कार्य की वजह से आज, रविवार 02 जुलाई को सेंट्रल लाइन और हार्बर लाइन पर सेवाएं प्रभावित रहेंगी। साथ ही, मरम्मत कार्य की वजह से वेस्टर्न लाइन पर भी ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।
हालांकि, मुबंई रेलवे ने कहा कि ट्रांसहार्बर लाइन और उरण लाइन पर सभी ट्रेन सेवाएं सुचारू रूप से चलेंगी। लेकिन,कई लाइनों पर ट्रेन की आवाजाही प्रभावित होने से यात्रियों की परेशानी भी बढ़ेंगी। इस संबंध में मुंबई रेलवे द्वारा एक प्रेस बयान जारी किया गया है।

रेलवे के मुताबिक, रविवार सुबह 10.14 बजे से दोपहर 3.15 बजे के बीच छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) से चलने वाली डाउन स्लो ट्रेनों को मुलुंड और माटुंगा स्टेशनों के बीच फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा, जिसे बाद में डाउन स्लो लाइन पर डायवर्ट कर दिया जाएगा।
ट्रेनें निर्धारित समय से 15 मिनट देरी से अपने गंतव्य पर पहुंचेंगी। तो वहीं, सुबह 10.58 बजे से दोपहर 3.59 बजे के बीच ठाणे से चलनी वाली अप स्लो ट्रेनों को मुलुंड स्टेशन पर अप फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा। यह ट्रेन मुलुंड, भांडुप, विक्रोली, घाटकोपर, कुर्ला और सायन पर रुकते हुए, आगे फिर से डायवर्ट की जाएगा।
ये ट्रेनें भी निर्धारित समय से 15 मिनट देरी से गंतव्य पर पहुंचेंगी। रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, मेगा ब्लॉक के कारण छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) की ओर जाने वाली अप हार्बर लाइन सेवाएं सुबह 10.33 बजे से दोपहर 3.49 बजे तक पनवेल से रवाना होंगी।
पनवेल और बेलापुर की ओर जाने वाली सभी डाउन हार्बर लाइन सेवाएं सुबह 9:45 बजे से सीएसएमटी के लिए रवाना होगी। इसके साथ ही, सुबह 11.02 बजे से दोपहर 3.53 बजे तक पनवेल से ठाणे की ओर जाने वाली सभी अप ट्रांसहार्बर लाइन सेवाएं और सुबह 10.01 बजे से दोपहर 3.20 बजे तक ठाणे से पनवेल की ओर जाने वाली सभी डाउन ट्रांसहार्बर लाइन सेवाएं रद्द रहेंगी।
रेलवे ने बताया कि बेलापुर/नेरुल और खारकोपर के बीच ट्रेन सेवाएं निर्धारित समय से चलेंगी। ठाणे-वाशी/नेरुल स्टेशनों के बीच ट्रांसहार्बर लाइन सेवाएं उपलब्ध होंगी। वेस्टर्न लाइन पर सिग्नलिंग और ओवरहेड उपकरणों के रखरखाव का काम किया जा रहा है। इस वजह से वेस्टर्न लाइन पर पांच घंटे तक ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।
मालूम हो कि चर्चगेट-मुंबई सेंट्रल रूट पर सुबह 10.35 बजे से दोपहर 3.35 बजे तक सभी ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहेंगी।












Click it and Unblock the Notifications