Mumbai Local Trains: रविवार को इन रूट्स पर रहेगा मेगा ब्लॉक, देखें डिटेल्स
रविवार को मुंबई लोकल की सेवाएं कई रूट्स पर प्रभावित रहेंगी। इस बात की जानकारी सेंट्रल रेलवे डिवीजन ने खुद ट्वीट करके दी है।

मुंबई लोकल से सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। क्योंकि कुछ रूट्स पर रविवार को लोकल की सेवाएं प्रभावित रहेंगी। इस बात की जानकारी सेंट्रल रेलवे, मुंबई डिवीजन ने दी। डिवीजन की तरफ से कहा गया है कि 25.12.2022 को विभिन्न इंजीनियरिंग और रखरखाव कार्यों को करने के लिए उपनगरीय खंडों पर एक मेगा ब्लॉक संचालित रहेगा।
सेंट्रल रेलवे, मुंबई डिवीजन की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक सुबह 10.48 बजे से दोपहर 3.49 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से छूटने वाली डाउन धीमी सेवाएं छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई और विद्याविहार स्टेशनों के बीच डाउन फास्ट लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी। इसके बाद ये लोकल बायकुला, परेल, दादर, माटुंगा, सायन और कुर्ला स्टेशनों पर रुकेंगी। इसके बाद फिर से शुरू होंगी।
Recommended Video

वहीं, सुबह 10.41 बजे से दोपहर 3.52 बजे तक घाटकोपर से छूटने वाली अप स्लो सेवाओं को विद्याविहार और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई के बीच कुर्ला, सायन, माटुंगा, दादर, परेल और बायकुला स्टेशनों पर रुकते हुए अप फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा।
नोटिस में कहा गया है कि अप हार्बर लाइन सेवाएं छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई की ओर पनवेल/बेलापुर/वाशी से सुबह 9.40 बजे से दोपहर 3.28 बजे तक और डाउन हार्बर लाइन सेवाएं पनवेल/बेलापुर/ सुबह 10.03 बजे से दोपहर 3.54 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से छूटने वाली सेवाएं रद्द रहेंगी। हालांकि सीएसएमटी-बांद्रा/गोरेगांव सेवाएं प्रभावित नहीं होंगी और ब्लॉक अवधि के दौरान भी संचालित होती रहेंगी।
आपको बता दें कि मुंबई की लगभग आधी आबादी लोकल से हर दिन सफर करती है। ऐसे में 25 दिसंबर को क्रिसमस के दिन लोगों को लोकल की सेवाएं बाधित रहने की वजह से समस्याएं हो सकती हैं। क्योंकि कल रविवार है और क्रिसमस भी है। ऐसे में बड़ी संख्या में लोग क्रिसमस सेलिब्रेट करने के लिए बाहर निकलेंगे। ऐसे में लोकल की सेवाएं प्रभावित रहने की वजह से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें- Christmas को बनाइये Special,चले आइये जशपुर, यहां है Second Largest Church Of Asia












Click it and Unblock the Notifications