मुंबई: गर्ल्स हॉस्टल में घुसा तेंदुआ, कुत्ते को बनाया अपना शिकार

मुंबई के गोरेगांव स्थित बॉम्बे के पशु चिकित्सा कॉलेज में एक तेंदुए ने हमला कर किया।

मुंबई। मुंबई के गोरेगांव स्थित बॉम्बे के पशु चिकित्सा कॉलेज में एक तेंदुए ने हमला कर किया। तेंदुआ कॉलेज कैंपस के गर्ल्स हॉस्टल में घुस गया और वहां मौजूद एक कुत्ते पर हमला कर दिया।

 Mumbai: Leopard sneaks into Goregaon girls hostel, attacks stray dog

हॉस्टल के सुरक्षागार्ड ने तेंदुए के इस हमले के बारे में बताया कि ये कोई पहला मामला नहीं है जब हॉस्टल और कैंपस में जंगली जानवर घुस आया हो। इससे पहले भी कई बार तेंदुआ हॉस्टल और कॉलेज कैंपस में घूमता हुआ दिख चुका है। हलांकि इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ।

हॉस्टल के सुरक्षा गार्ड प्रकाश ए ने बताया कि उसने अपनी आंखों से देखा की हॉस्टल के आखिरी सीढ़ी के पास तेंदुए ने कुत्ते पर हमला कर दिया। उसे मारने वाला ही थी कि तभी दूसरे कुत्ते वहां पहुंच गए, जिसके बाद तेंदुआ वहां से भाग गया। प्रकाश ने बताया कि हॉस्टल में पहले भी कई बार तेंदुए घुस चुके हैं। इसलिए हम सूर्यादय से पहले और सूर्यास्त के बाद काफी चौंकन्ने रहते हैं।

मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक ये कॉलेज एक ओर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे और दूसरी ओर आरे मिल्क कॉलोनी से जुड़ा है। तेंदुए अक्सर आरे मिल्क कॉलोनी में आते रहते हैं और चूंकि कैंपस घने पेड़ों से ढ़ंका हुआ है इसलिए तरह-तरह के पक्षी, सांप और यहां तक के तेंदुए भी अपना बरेसा बना लेते हैं। घटना की जानकारी वन विभाग को दे दी गई है, जिसके बाद वन विभाग के अधिकारियों ने छात्रों के लिए स्पेशल क्लास लगाई है कि जानवरों के हमले से कैसे खुद को सुरक्षित रख सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+