Mumbai Film City: मुंबई फिल्म सिटी में लगी भीषण आग, गुम है किसी के प्यार का सेट जलकर हुआ खाक

Ghum Hai KisiKey Pyar Mein Set Fire:अधिकारियों के मुताबिक आग शाम साढ़े चार बजे 'गुम है किसी के प्यार में' के सेट पर भीषण आग लग गई।

Mumbai Film City Fire

Ghum Hai KisiKey Pyar Mein Set Fire: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के गोरेगांव में फिल्म सिटी में एक डेली सोप ओपेरा के सेट पर भीषण आग लग गई। अधिकारियों के मुताबिक दमकल विभाग को शाम साढ़े चार बजे 'गुम है किसी के प्यार में' ( Ghum Hai KisiKey Pyar Mein ) के सेट पर आग लगने की सूचना मिली। अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। उन्होंने कहा कि आग गोरेगांव फिल्म सिटी में 2,000 वर्ग फुट में फैले फिल्म स्टूडियो के भूतल तक ही सीमित है।

कई सेट चपेट में आए
हालांकि, शुरुआती रिपोर्टों से पता चला है कि आग आस-पास के सेटों तक फैल गई है। आसपास के जिन सेटों में आग लगी है, वे 'तेरी मेरी दूरियां' और 'अजूनी' के हैं।

सेट पर ज्वलनशील सामग्री थी
फिल्म सिटी के प्रबंध निदेशक अविनाश ढाकने ने कहा कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ लेकिन आग तेजी से फैली क्योंकि सेट पर ज्वलनशील सामग्री थी और हवा की गति तेज थी।

दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर मौजूद
बृहन्मुंबई नगर निगम के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई के हवाले से बताया कि मुंबई फायर ब्रिगेड की आठ दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और बुझाने का काम चल रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+