मुंबई: तेज रफ्तार कार ने युवती को 10 फीट हवा में उछाला, वीडियो में देखिए दिल दहला देने वाला हादसा
Mumbai News (मुंबई)। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक दिल दहलाने वाला हादसा हुआ है। यहां क्लास से घर लौट रही एक युवती को पीछे से आई एक तेज़ रफ्तार कार ने इतनी ज़बरदस्त टक्कर मारी कि युवती हवा में 8 से 10 फ़ीट उछलकर ज़मीन पर गिर गई। वहीं, कार चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और एक पेड़ से जा टकराया। कार भी हवा में उछल कर जगह पर खड़ी हो गयी लेकिन उसके आगे का हिस्सा पूरी तरह डैमेज हो गया। वहीं, हादसे के बाद युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, 30 दिसंबर की शाम 4 बजे हादसा मुंबई की जोगेश्वरी विक्रोली लिंक रोड के दुर्गा नगर के पास हुआ है। उस समय सायली राणे क्लास से अपने घर वापस लौट रही थी, तभी पीछे से आई एक बेहद तेज़ रफ्तार कार ने इतनी ज़बरदस्त टक्कर मारी कि सायली हवा में 8 से 10 फ़ीट उछलकर ज़मीन पर गिर गई। वहीं, कार चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और एक पेड़ से जा टकराया। कार भी हवा में उछल कर जगह पर खड़ी हो गयी लेकिन उसके आगे का हिस्सा पूरी तरह डैमेज हो गया। बता दें कि पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
हादसे के बाद सायली राणे को इलाजे के लिए होली स्पिरिट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सायली फिलहाल कोमा में है। वहीं, कार चला रहा 50 से 60 साल का बुजुर्ग भी गंभीर रूप से जख्मी है। पुलिस कार को कस्टडी में लेकर मामले की तफ्तीश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications