मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक करोड़ से अधिक की ड्रग्स के साथ दो को दबोचा
मुंबई क्राइम ब्रांच यूनिट 8 ने वर्सोवा के अंधेरी इलाके से 2 ड्रग सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। इनलोगों के पास से 1020 ग्राम एमडी ड्रग बरामद की गई है। इस ड्रग्स की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2 करोड़ 4 लाख रुपए है। मुंबई क्राइम ब्रांच की ओर से कहा गया है कि पुलिस ने इन दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है और इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
गौर करने वाली बात है कि ड्रग्स के खिलाफ मुंबई पुलिस लगातार अभियान चला रही है। प्रदेश में बड़ी संख्या में ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। वर्ष 2023 में मुंबई पुलिस ने 1415 मामलों में 1749 लोगों को गिरफ्तार किया था। इन लोगों के पास से 913 किलोग्राम तक के प्रतिबंधित पदार्थ पाए गए थे। जिसकी कीमत तकरीबन 427.18 करोड़ रुपए थी।

पुलिस की रिपोर्ट में पता चला है कि एमडी, कोकेन, हेरोइन जैसी नशीली दवाईयों का मुंबई कर सेवन कर रहे थे। जो छोटे नशेड़ी इन ड्रग्स को नहीं ले सकते, वो प्रतिबंधित कफ सिरप आदि लेते हैं। पुलिस ने सिरप बेचने के 63 मामलों में 99 लोगों को गिरफ्तार किया था। इनके पास से 85.82 लाख रुपए की 1618.7 लीटर कफ सिरप जब्त की गई थी। इस मामले में पुलिस ने 9896 लोगों को गिरफ्तार किया था। ये लोग बिना सब्सक्रिप्शन के इन कफ सिरप को खरीदते पकड़े गए थे।












Click it and Unblock the Notifications