सीएम शिंदे की घोषणा: मुंबई कोस्टल रोड का बदलेगा नाम, छत्रपति संभाजी महाराज के नाम से जाना जाएगा
Mumbai Coastal Road Renamed: छत्रपति संभाजी महाराज की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने संभाजी महाराज को बधाई दी और सभी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। और मुंबई कोस्टस सड़क के नाम बदलने की घोषणा की।

Mumbai Coastal Road Renamed: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि अब महाराष्ट्र कोस्टल रोड का नाम बदलकर छत्रपति संभाजी महाराज के नाम पर कर दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि आज जहां संभाजी महाराज की 366वीं जयंती मनाई जा रही है, वहीं इस स्थान पर अविस्मरणीय समारोह हो रहा है। इस अवसर पर बोलते हुए, उन्होंने यह भी घोषणा की कि मुंबई कोस्टल सड़क का नाम छत्रपति संभाजी महाराज तटीय मार्ग होगा। उनके घोषणा करने के बाद, उपस्थित लोगों ने छत्रपति संभाजी महाराज के नाम पर नारे लगाए।
एकनाथ शिंदे ने यह भी कहा कि कुछ इतिहासकारों ने उनकी बहादुरी के बारे में कुछ अलग लिखा होगा लेकिन ऐसा नहीं है। शिवाजी महाराज ने स्वराज्य की नींव रखी और संभाजी महाराज ने इसे चरमोत्कर्ष दिया।छत्रपति संभाजी महाराज ने इस स्थान पर कई ऐतिहासिक काम किए हैं। इसलिए उनकी वीरता की स्मृति को संजोए रखना जरूरी है।












Click it and Unblock the Notifications