मुंबई की 'लोटस' बिल्डिंग में लगी भीषण आग

मुंबई। मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके में स्थित एक 22 मंजिला इमारत में आग लग गई। जिसके बाद बिल्डिंग व आस-पास अफरा तफरी मच गई। जानकारी मिलते ही कुछ लोगों ने फायर ब्रिगेड को फोन किया। फायर बिर्गेड के मौके पर पहुंचने पर आग को भुजाने का काम काफी देर तक चलता रहा। जानकारी के मुताबिक अभी तक इसमें किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है और न ही अभी तक यह भी सूचना नहीं है कि इमारत में रखे सामान व अन्य चीजें जली हैं तो कितना नुकसान हुआ है। स्लाइड में भी देखे आग की लपटों से घिरी बिल्डिंग की तस्वीरें

मशक्कत जारी

आपको बता दें आग इतनी भीषण लगी कि मौके पर फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां लगीं थीं। काफी मशक्कत की जा रही है। इस बिल्डिंग का नाम लोटस बिजनेस पार्क है। बिल्डिंग के इक्कीस व बाईस नम्बर फ्लोर पर आग लगी थी। अभी भी आग भुजाने का काम जारी है।

हो सकता है लाखों का नुकसान

इमारत में कई कॉरपोरेट कम्पनियों के दफ्तर हैं। जिसमें कम्पनियों से जुड़े कई सामान व फाइलें जलने की आशंका है। खबरों के मुताबिक आग से लाखों का नुकसान होने की आशंका है। हो सकता है कि अंदर कम्पनियों के महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर खाक हो गए हैं। हालाकि अभी तक आग लगने के कारणों का कोई पता नहीं चल पाया है।

आग की लपटें

आग की लपटें

मुंबई के अंधेरी इलाके में स्थित लोटस बिल्डिंग में आग लगी तो बहुत ही भयानक तरीके से आग की लपटे उठने लगीं। फायर ब्रिगेड की टीम मशक्कत करती रही है। आग की लपटे कुछ ज्यादा ही लम्बी थीं।

भीषण हो गई आग

भीषण हो गई आग

इमारत मेें कुछ देर में ही आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। आग की लपटे इतनी धूं-धूं करके उठ रहीं थीं कि इसको बुझा पाने में बारह फायर ब्रिगेड भी कम पड़े।

हेलिकॉप्टर

हेलिकॉप्टर

आग इमारत की बाईस मंजिल पर लगी। इसको देखते हुए आग को काबू करने के लिए फायर ब्रिगेड को हेलिकॉप्टर का सहारा लेना पड़ा। भीषण आग को बुझाने वाले दस्ते के पसीने छूट गए।

नुकसान की आशंका

नुकसान की आशंका

भीषण आग के काऱण लोटस बिल्डिंग में भारी नुकसान की आशंका भी है। यहां पर कई बड़ी कम्पनियों के दफ्तर भी हैं। बताया जाता है यहां अजय देवगन का एक दफ्तर भी है। इसमें आग लगने से अजय देवगन के दफ्तर में नुकसान की आशंका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+