मुंबई पहुंचा मॉनसून, हुआ जलभराव

निचले इलाकों में भरा पानी
मुंबई में मूसलाधार बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण मुंबई की सड़कें पानी लबालब हो गई हैं। कई निचले इलाकों में पानी भर गया है। घाटकोपर, अंधेरी आदि इलाकों में पानी भरने से आमजन को काफी परेशानी हो रही है।
दिल्ली में भी बारिश
दिल्ली में भी बारिश हुई है जिससे दिल्ली की सड़कों पर भारी जाम की स्थिति उत्पन्न हुई है तो काफी समय से अच्छी बारिश के लिए तरस रहे दिल्ली वासियों को गर्मी से भी कुछ राहत मिली है। दिल्ली में भी सार्वजनिक वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है।
किसानों की उम्मीद बंधी
इतने दिन से बारिश की राह तक रहे कीसानों के चेहरे पर मानसून के आते ही मुस्कान आ गई है। साथ ही माथे पर चिंता की लकीरें कुछ दूर हुई हैं। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में इस बार महाराष्ट्र में सूखे जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications