पाक कलाकारों को मनसे की धमकी पर पुलिस ने कहा- चिंता करने की जरूरत नहीं

मुंबई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ( मनसे )ने शुक्रवार (24 सितंबर) को सभी पाकिस्तानी कलाकारों को अल्टीमेटम दिया था कि वे 48 घंटे के भीतर देश छोड़ कर चले जाएं या फिर परिणाम भुगतें।

mumbai police

इसके जवाब में मुंबई पुलिस ने कहा है कि जिन भी विदेशी कलाकारों के पास वैध कागजात हैं उन्हें चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।

मुंबई पुलिस ने कहा है कि सभी विदेशी नागरिकों, जिसमें पाकिस्तानी भी शामिल हैं और वो मुंबई में हैं, यदि उनके पास भारत सरकार की ओर से सौंपे गए सभी वैध कागजात हैं तो उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है।

मुहैया कराएंगे पर्याप्त सुरक्षा

संयुक्त कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर देवेन भारती ने कहा कि जब भी जरूरत होगी, पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराएंगे।

वहीं पुलिस की बात से बेफ्रिक मनसे की उपाध्यक्ष शालिनी ठाकरे ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता समय सीमा के बाद उन टीवी सीरियलों और फिल्मों की शूटिंग रोकेंगे जिनमें पाकिस्तानी कलाकार शामिल हैं।

शालिनी ने कहा कि यह कोई छिपी धमकी नहीं है। यह करण जौहर सरीखे निर्माताओं को खुला चैलेंज है जो पाकिस्तानी कलाकारों को बढ़ावा देते हैं। हम सभी प्रॉडक्शन हाउसेज को पत्र लिख रहे हैं और उनसे पाकिस्तानी कलाकारों को काम न देने के लिए कह रहे हैं।

ये है मामला

राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने सभी पाकिस्‍तानी कलाकारों को चेतावनी दी है कि वो 48 घंटे के भीतर भारत छोड़ दें नहीं तो उन्‍हें पीटते हुए भगा दिया जाएगा।

इसके अलावा पार्टी ने यह भी कहा था है कि 'ऐ दिल है मुश्किल' और 'रईस' फिल्‍मों को रिलीज नहीं होने दिया जायेगा।

पीटे जाएंगे

मनसे की चित्रपट सेना के अमीय खोपकर ने चेतवानी भरे लहजे में कहा है कि अगले 48 घंटे में सभी पाकिस्‍तानी कलाकार भारत छोड़कर पाकिस्तान चले जाएं।

खोपकर ने कहा कि अगर वो ऐसा नहीं किए तो पाकिस्तानी कलाकार तो मार खाएंगे ही, साथ में जो यहां प्रड्यूसर, डायरेक्टर हैं उनको भी पीटेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+