मनसे नेता संदीप देशपांडे पर अज्ञात लोगों ने किया हमला, अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के चीफ राज ठाकरे के काफी करीबी कहे जाने वाले संदीप देशपांडे पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार आज सुबह जब वह मॉर्निंग वॉक के लिए जा रहे थे इसी दौरान उनपर यह हमला हुआ है।

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के चीफ राज ठाकरे के काफी करीबी कहे जाने वाले संदीप देशपांडे पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार आज सुबह जब वह मॉर्निंग वॉक के लिए जा रहे थे इसी दौरान उनपर यह हमला हुआ है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि संदीप देशपांडे शिवाजी पार्क में सुबह टहलने के लिए गए थे, इसी दौरान कुछ लोगों ने उनपर हथियार से हमला कर दिया। आनन-फानन में संदीप देशपांडे को हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार चार लोगों ने संदीप देशपांडे पर हमला किया है। ये लोग नकाबपोश थे और इनके हाथ में लाठी-डंडे थे। हमले में संदीप के पैर में चोट आई है।












Click it and Unblock the Notifications