लड़की को देखकर बाइक सवार ने की गंदी हरकत, ट्विटर ने कराया गिरफ्तार
मुंबई। सोशल मीडिया सिर्फ लोगों से जुड़े और अपने से बाते करने के लिए नहीं है, बल्कि अब इसका इस्तेमाल जुर्म के खिलाफ होने लगा है। मुंबई की दो बहादुर लड़कियों ने सोशल मीडिया की मदद से एक मनचले को जेल के सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। Video: सोने का बहाना कर शख्स ने लड़की से की छेड़खानी

मंगलवार को मुंबई में दो लड़कियों को विचित्र स्थिति का सामना करना पड़ा। एक बाइक सवार मनचले ने ऑटो में बैठी लड़कियों के सामने घटिया हरकत की। वो उनका पीछा करता रहा। बाइक सवार शख्स लड़कियों को देखकर हस्तमैथुन करने लगा। लड़कियों ने बहादुरी दिखाई और शख्स की इस बेहूदा हरकत को कैमरे में कैद कर लिया।
लड़कियों ने सिर्फ उसकी तस्वीर ली, बल्कि मुंबई पुलिस के ट्विटर हैंडल पर tweet कर दिया। पुलिस ने तुंरत इस पर एक्शन लिया और तीन घंटे के अंदर इस शख्स को ढूंढ निकाला। लड़कियों ने शख्स के बाइक की तस्वीर भी ली थी, जिसकी मदद से आरोपी तक पहुंचना पुलिस के लिए आसान हो गया।
आरोपी की पहचान बांद्रा में रहने वाले 35 साल के रियास लियाकत कुरैशी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। मुंबई पुलिस के इस काम से लोग उनकी तारिफ कर रहे हैं तो व हीं पुलिस लड़कियों की हिम्मत की सराहना कर रही है। कहना गलत नहीं होगा कि सोशल मीडिया की ताकत ने एक खुलेआम घूम रहे अपराधी को उसे सही ठिकाने पर पहुंचा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications