Video: सोने का बहाना कर शख्स ने लड़की से की छेड़खानी, लड़की ने दिखाई चतुराई
नयी दिल्ली। सफर के दौरान अक्सर लड़कियों को छेड़खानी और यौन उत्पीड़न जैसे हालातों से दो-चार होना पड़ता है। सफर के दौरान लड़कियों को अकेला पाकर लोग उसका फायदा उठाने की कोशिश करते है, लेकिन उनकी ये कोशिश कई बार उनके लिए ही मुसीबत का सबब बन जाती है। ताइवान की हाईस्पीड ट्रेन में भी एक शख्स ने बगल की सीट पर बैठी लड़की के साथ ऐसा ही कुछ करने की कोशिश की, लेकिन उसे अपनी इस करतूत के लिए बड़ी शर्मिंदगी उठानी पड़ी। कार्य स्थल पर यौन उत्पीड़न, जानिए क्या है कानून और जरूरी बातें

हाईस्पीड ट्रेन में सफर के दौरान शक्स ने सने का बहाना कर बगल की सीट पर बैठी लड़की को छुआ। शख्स ने सोने का दिखावा करते हुए लड़की की जांघ को छूआ। लड़की ने बिना वक्त गंवाए उसकी इस करतूत को अपने फोन के कैमरे में कैद कर लिया। इसके बाद उसने लड़के की शिकायत की और कोर्ट तक बात पहुंचाई। लड़की ने सबूत के रूप में उस फोटो को ही पेश किया। अपनी इस करतूत की वजह से उस शख्स को शर्मिदगी के साथ-साथ कोर्ट के भी चक्कर लगाने पड़े। देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications