Video: मुंबई लोकल के नीचे आते-आते बचा कुत्ता, बहादुर युवक ने ट्रैक पर कूदकर बचाई उसकी जान
मुंबई, अगस्त 09। मायानगरी मुंबई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए एक कुत्ते की जिंदगी बचाई है। वो कुत्ता रेलवे ट्रैक पर था और मुंबई की लोकल ट्रेन उसकी ओर बढ़ रही थी, लेकिन एक शख्स अपनी जान की परवाह किए बिना ट्रैक पर कूद गया और कुत्ते को बचाने के लिए प्रयास करने लगा। इस प्रयास में वो सफल रहा।

ट्रेन के ड्राइवर ने भी दिया सहयोग
इंस्टाग्राम पर मुंबई मेरी जान नाम के एक पेज से इस वीडियो को शेयर किया गया है। वीडियो का क्रेडिट निखिल लोखंडे नाम के एक व्यक्ति को दिया गया है। यह वीडियो उसे टैग भी किया गया है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुत्ते को बचाने के प्रयास में ट्रेन के ड्राइवर ने भी उतना ही सहयोग किया, जितना उस शख्स ने दिया।

ड्राइवर ने गाड़ी को किया धीमा
दरअसल, वीडियो देखकर यह अंदाजा लग रहा है कि ट्रेन के ड्राइवर को यह अंदाजा पहले से ही हो गया था कि रेलवे ट्रैक पर एक कुत्ता है, जिसे बचाने के लिए एक युवक ट्रैक पर है, इसलिए ड्राइवर ने गाड़ी को पहले ही धीमा कर लिया था। कुत्ते को बचाने के लिए एक शख्स ट्रैक पर था तो वहीं प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोग भी उस व्यक्ति के चिंतित थे।

लोगों ने की कुत्ते को बचाने वाले शख्स की तारीफ
जब कुत्ते को बचाने वाले शख्स ने डॉगी को उठाकर प्लेटफॉर्म पर रख दिया तो वहां मौजूद लोगों ने उस शख्स को भी निकालने के लिए अपना हाथ दिया और उसे उपर खींचा। इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो को कई लोगों ने पसंद किया है। लोग इस वीडियो को देख देखकर उस शख्स की तारीफ कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो मुंबई के नालासपोर इलाके की है।
सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन
एक इंस्टाग्राम यूजर ने कहा है, "कुत्ते को बचाने वाले और ट्रेन को चलाने वाले को भी सम्मान। बहुत बहादुर आदमी है वो जिसने कुत्ते को बचाया।" एक अन्य ने अनुरोध किया कि उस आदमी को पोस्ट पर टैग किया जाए।












Click it and Unblock the Notifications