जमीन के टुकड़े के लिए बच्चे को दे दिया ज़हर

मुंबई। एक जमीन के टुकड़े दो परिवारों में विवाद न सुलझने की कीमत पांच साल के एक बच्चे को अपनी जान गंवाकर चुकानी पड़ी। महाराष्ट्र के जिले पालघर में दो परिवारों के बीच एक जमीन के हिस्से को लेकर विवाद काफी समय से चल रहा था। इस पर कोई हल न निकल पाने के बाद एक परिवार के एक शख्स ने दूसरे के बच्चे को पानी में जहर देकर पिला दिया।

water

मामला कलशेती इलाके का है। इलाके में रहे दो पड़ोसी परिवारों में जमीन को लेकर झगड़ा था। तीन नवम्बर को आरोपी धकल धर्लिया ने अपने पड़ोसी के पांच साल के बच्चे अशोक चरल को पानी पीने को दिया। जिसमें जिसमें उसने जहर मिला दिया था।
पुलिस ने बताया कि आरोपी धकल धर्लिया जवाहर तालुका का रहने वाला है जिसकी उम्र तीस साल है।

स्कूल जा रहा था बच्चा

आरोपी ने बच्चे अशोक विनायक चरल को तब पानी में जहर दिया जब वह अपनी बहन के साथ स्कूल जाने के लिए निकला। अशोक अपनी बहन के साथ स्कूल का बस्ता टांगे रोजाना की तरह खुशी से स्कूल जा ही रहा था कि रास्ते में ही उसे उल्टियां होने लगीं। जिसके बाद वह रास्ते से घर पर लाया गया। घर पाने के बाद उसकी हालत और ज्याद बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+