Video: शख्स ने अपने जन्मदिन पर काटे पूरे 550 केक, वायरल हुआ वीडियो
मुंबई के रहने वाले एक शख्स ने अपने जन्मदिन पर पूरे 550 केक काटे हैं। जी हां, जनाब पूरे 550 केक। यह कोई फसाना नहीं हकीकत है दोस्तों। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
मुंबई, 13 अक्टूबर। अपने जन्मदिन पर केक काटना कोई नई बात नहीं है। यह रिवाज सदियों से चली आ रही है। आम तौर पर अपने जन्मदिन पर आदमी या तो एक केक काटता है या फिर वह उतने केक काटता है जिसने साल का वह हो चुका होता है। लेकिन मुंबई के रहने वाले एक शख्स ने अपने जन्मदिन पर पूरे 550 केक काटे हैं। जी हां, जनाब पूरे 550 केक। यह कोई फसाना नहीं हकीकत है दोस्तों। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। अब उसने 550 केक क्यों काटे यह जानना दिलचस्प है।

बेकरी की दुकान की तरह लाइन से लगी थीं केक
वीडियो में जो शख्स केक काटता दिखाई दे रहा है उसका नाम सूर्या रतूरी बताया जा रहा है। उसके सामने 3 बड़ी मेजों पर केक ही केक रखे हुए हैं। ऐसा लग रहा है मानो यह कोई बेकरी की दुकान हो। इसके बात रतूरी चाकू उठाते हैं और एक के बाद एक 550 केट को काट डालते हैं। रतूरी के आस-पास खड़े लोग वीडियो भी बनाते दिखाई दे रहे हैं, लेकिन इस पार्टी में लोगों को कोरोना वायरस के नियमों की धज्जियां उड़ाते साफ तौर पर देखा जा सकता है। रतूरी ने मंगलवार को कांदीवली में अपना जन्मदिन मनाया। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों ने मुंबई पुलिस से पार्टी में कोरोना के नियमों का पालन न होने की शिकायत भी की।

तलवार से केक काटने वाली घटना हुई थी वायरल
यह पहली बार नहीं है जब किसी शख्स का जन्मदिन सुर्खियां बन गया हो। जून में एक शख्स द्वारा सड़क पर तलवार से केक काटने का वीडियो खूब वायरल हुआ था। यह घटना गुजरात के सूरत जिले में हुई थी। शख्स की पहचान अकरम शेख के तौर पर हुई थी। जिसने अपने जन्मदिन पर शाहपुर क्षेत्र में सड़क पर तलवार से 10 केक काटे थे।

तलवार से केक काटते पुणे के दो लोगों की फोटो हुई थी वायरल
वहीं, अगस्त में पुणे के दो लोगों की एक फोटो वायरल हुई थी, जिसमें दोनों तलवार से जन्मदिन की केक काटते दिखाई दे रहे थे। उन्होंने एक हंसिया भी ले रखी थी। बाद में दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया था। जिस लौहार ने उन्हें चार अन्य हथियारों के साथ वह तलवार और हंसिया दी थी, उसे भी गिरफ्तार किया गया था। देखें वायरल वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications