हैवान बना पति: पत्नी की हत्या के बाद शव के टुकड़े कर फ्रिज में रखा

प्राप्त जानकारी के मुताबिक भायंदर के एक अपार्टमेंट में रहने वाले इस शख्स का नाम गिरिश कोटे है। पुलिस ने बताया कि गिरिश ने अपनी पत्नी मधुबनी की चाकू से हत्या कर दी और फिर बड़ी बेरहमी से उसके शव को तीन हिस्से कर दिये। गिरिश ने शव के दो टुकड़ों को घर के फ्रिज में रखा और एक टुकड़े को अपने बेडरूम में रखा। पड़ोसियों से सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और गिरिश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि उसने बड़ी बेरहमी से अपनी पत्नी को मौत के घाट उतारा था।
पुलिस गिरिश से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में अभी ये साफ नहीं हो सका है कि उसने हत्या किन काराणों से किया। आसपास के लोगों की मानें तो गिरिश अपनी पत्नी पर शक करता था। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि मधुबनी का किसी व्यक्ति से अफेयर था जिसके बारे में गिरिश को पता चल गया था। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।












Click it and Unblock the Notifications