मुंबई के कुर्ला इलाके में स्क्रैप गोडाउन में लगी आग, 10 दमकल की गाड़ियां मौके पर
मुंबई के कुर्ला इलाके में स्थित स्क्रैप गोडाउन में भीषण आग लग गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद दमकल विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं जोकि आग को बुझाने की कोशिश कर रही हैं।
हालांकि अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि आग किस वजह से लगी है। फिलहाल इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मुंबई फायर ब्रिगेड की ओर से कहा गया है कि मौके पर 10 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग को बुझाने की कोशिश कर रही हैं।

बता दें कि इससे पहले भी मुंबई के कुर्ला में एक बिल्डिंग में आग लग गई थी। जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई थी। आग इतनी भयावह थी कि इस हादसे में 39 लोग जल गए थे। आग की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की टीम यहां पहुंची थी। यहां अलग-अलग मंजिलों पर फंसे तकरीबन 60 लोगों को बचाया गया था।
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया था। जानकारी के अनुसार यह आग ग्राउंड फ्लोर से लेकर 12वीं मंजिल तक लगी थी। आग इलेक्ट्रिक डक्ट में तारों और अन्य स्क्रैप में लगी थी, जिसकी वजह से यह काफी तेजी से फैल गई।












Click it and Unblock the Notifications