मुंबई के गिरगांव चौपाटी स्थित गोमती भवन बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 2 की मौत
महाराष्ट्र में मुंबई स्थित गोमती भवन बिल्डिंग में भीषण आग लग गई गई है। यह आग गिरगांव चौपाटी स्थित गोमती भवन बिल्डिंग में लगी है। घटना के बाद मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। बीएमसी के अनुसार इस हादसे में लोगों की मौत हो गई है।
बीएमसी की ओर से जानकारी दी गई है कि बिल्डिंग में से तीन लोगों को सुरक्षित बचा लिया है। बिल्डिंग के भीतर कुछ और लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग रंगनेकर रोड स्थित गोमती भवन की दूसरी और तीसरी मंजिल पर आग लगी थी।

यह आग शनिवार रात तकरीबन 9.30 बजे लगी। फिलहाल अभी यह पता नहीं चल सका है कि आग किसी वजह से लगी है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमे देखा जा सकता है कि आग की लपटें कितनी ज्यादा हैं।
बीएमसी की ओर से कहा गया है कि यह लेवल-2 की आग है। मौके पर दमकल की 10 गाड़ियां भेजी गई हैं। आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। आग बिल्डिंग की तीसरी और चौथी मंजिल तक सीमित है। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications