शर्मनाक: 18 साल के लड़के ने किया 100 साल की बुजुर्ग महिला का यौन शोषण

मुंबई। महाराष्ट्र के कल्याण इलाके में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे सोच कर ही रौंगटे खड़े हो जाएंगे। जी हां यहां 100 साल एक बुजुर्ग महिला के साथ यौन शोषण हुआ है। पुलिस ने इस मामले में 18 साल के एक लड़के को गिरफ्तार किया है। सर्वे में शर्मनाक खुलासा: स्‍कूल आते-जाते छेड़ी जाती हैं 52 फीसदी छात्राएं

 Youth arrested for molesting 100-year-old lady

अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के मुताबिक उम्र में 100 साल से भी उपर की महिला अपने घर में सोई थी। उसी दौरान आधी रात को पड़ोस में रहने वाला 18 वर्षीय अक्षय घर में घुस आया। अक्षय ने महिला के साथ छेड़खानी की और यौन शोषण की कोशिश भी की।

इसी बीच महिला के घर में मौजूद अन्य सदस्य जाग गए तो आरोपी अक्षय मौके से फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि युवक पर यौन शोषण और घर में जबरन घुसने के आरोप में एफआईआर की गई है। इलाके के लोगों में इस घटना के बाद काफी रोष है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+