'मुस्लिमों के दिमाग में जहर घोल रही 'मजलिस'
मुंबई। शिवसेना ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी को कटघरे में खड़ा कर दिया है। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने हैदराबाद स्थित पार्टी एआईएमएआईएम पर सवाल उठाया। उद्धव ने आरोप लगाया कि यह पार्टी मुस्लिमों के दिमाग में जहर भरने का काम कर रही है।

उद्धव ठाकरे ने एआईएमएआईएम के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग सरकार से की। उन्होंने कहा कि सरकार को इस पार्टी पर कार्रवाई करनी चाहिए। गौरतलब है कि यह पार्टी महाराष्ट्र में अभी हाल ही में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनावों में दो सीटे जीत चुकी है।
कट्टरता का प्रचार कर रहे हैं
शिवसेना ने अपने मुखपत्र में छपे संपादकीय में कहा कि ओवैशी बंधु कट्टर विचारधारा का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। यह देश के मुस्लिमों के दिमाग में जहर भर रहे हैं।
शिवसेना ने यूपीए सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे सुशील कुमार शिंदे की बेटी प्रणीति शिन्दे की ओऱ से किए गए विरोध का समर्थन किया। गौरतलब है कि प्रणीति शिन्दे एआईएमएआईएम का विरोध किया था।












Click it and Unblock the Notifications