महाराष्ट्र के सरकारी बाबुओं ने काम में देरी की तो फंसेंगे
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। अगर आप महाराष्ट्र सरकार के किसी सरकारी महकमें में काम करते हैं तो थोड़ा संभल जाइये। मतलब अगर आप काम करने में देरी करते हैं या काम नहीं करते। अगर आप किसी फाइल को दबाकर बैठे तो फंस जाएँगे। आपके ऊपर पांच हजार रुपये तक का जुर्माना हो सकता है।

करना होगा वक्त पर काम
महाराष्ट्र सरकार के जिला परिषदों, पंचायत समितियों, ग्राम पंचायतों, नगर निगमों, नगर पंचायतों आदि से जुड़े अफसरों पर सरकार के ताजा फैसले का असर हो सकता है। उन्हें अब वक्त पर काम खत्म करना होगा। क्यों काम में देरी होन पर पहले जुर्माना और फिर नौकरी भी जा सकती है।
प्रमाणपत्र देना होगा वक्त पर
अगर सरकारी कर्मचारी ने मृत्यु प्रमाणपत्र,राशन कार्ड, जाति संबंधी प्रमाणपत्र वगैरह को बनाने और संबंधित शख्स को देने में विलंब किया तो सरकारी अफसर की शामत आ जाएगी। कुल मिलाकर मतलब यह है कि तय समय में आपको उक्त प्रमाणपत्र वगैरह मिल जाने चाहिए।
सख्त रुख
राजधानी में महाराष्ट्र सदन के एक अधिकारी ने कहा कि हाल के दौर में सरकारी कर्मचारियों ने काम ना करने की कसम सी खा ली है। इन्हीं अफसरों पर फडणनीस सरकार सख्त रुख अपनाने जा रही है।
महत्वपूर्ण यह भी है कि जिस शख्स को सरकारी महकमें से कोई प्रमाणपत्र लेना है,उसे सरकारी अफसर को एसएमएस के जरिए सूचित करना होगा कि वह कब दफ्तर आकर प्रमाणपत्र ले लें।












Click it and Unblock the Notifications