पत्नी को ले जाकर दोस्तों से रेप करने को कहा फिर खुद भी सबके सामने बनाया संबंध

मुंबई। महाराष्ट्र के मुंबई शहर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पत्नी ने अपने पति पर दो फेसबुक फ्रेंड्स के साथ रेप करने का आरोप लगाया है। आरोपी पति मुंबई के पास पालघर का रहने वाला है और ऑटो चलाता है। जोगेश्वरी पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी पति और दोनों दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

पत्नी को फिल्म दिखाने के बहाने ले गया

पत्नी को फिल्म दिखाने के बहाने ले गया

आरोपी युवक के दोनों दोस्त फार्मेसी कंपनी में काम करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह घटना पिछले साल नवंबर की है। लेकिन पुलिस ने जनवरी में मामला दर्ज किया है। पत्नी ने शिकायत में बताया कि उसका पति उसे जोगेश्वरी में फिल्म दिखाने के बहाने ले गया था। उसे वह एक झोपड़ी में ले गया। यहां उसके दो दोस्त पहले से मौजूद थे।

दोस्तों को पत्नी का रेप करने को कहा

दोस्तों को पत्नी का रेप करने को कहा

आरोपी पति दोनों युवकों से फेसबुक के जरिए मिला था। पहले पति ने अपने दोनों दोस्तों से पत्नी का रेप करने को कहा। इसके बाद उसने खुद भी संबंध बनाए। वारदात के बाद महिला ने पालघर में शिकायत दर्ज कराई।

तीनों के खिलाफ मामला दर्ज

तीनों के खिलाफ मामला दर्ज

बाद में इस मामले को जोगेश्वरी में ट्रांसफर किया गया। पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार किया है। तीनों के खिलाफ 376डी के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+