महाराष्ट्र सरकार के मंत्री का अधिकारियों को नया फरमान, अब- फोन पर हेलो नहीं वंदे मातरम कहना होगा
मुंबई, 15 अगस्त। महाराष्ट्र के संस्कृति मंत्री सुधीर मुंगटीवार ने एक आधिकारिक आदेश जारी करके कहा है कि अब से फोन पर कोई हेलो नहीं कहेगा बल्कि वंदे मातरम कहना होगा। मुंगटीवार ने रविार को कहा हम आजादी की 76वीं वर्षगांठ में प्रवेश कर रहे हैं। हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, लिहाजा मैं अधिकारियों से चाहता हूं कि जब वह फोन पर जवाब दें तो वह हेलो की जगह वंदे मातरम कहें। मैं चाहता हूं कि प्रदेश के सभी सरकारी अधिकारी फोन पर 26 जनवरी तक जवाब वंदे मातरम से दें।

महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रालय संभालने के बाद मुंगटीवार ने पहला बड़ा फैसला यही लिया है। मंत्रालय की कमान संभालने के बाद उन्होंने यह ऐलान किया। मंत्रिमंडल की शपथ के 5 दिन बाद मंत्रालयों का बंटवारा किया गया। भाजपा और एकनाथ शिंदे के विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। देवेंद्र फडणवीस को गृह मंत्रालय, वित्त मंत्रालय का जिम्मा दिया गया है। इसके अलावा उन्हें कानून व न्याय मंत्रालय, जल स्रोत, हाउसिंग, ऊर्चा एवं पोट्रोकॉल का भी जिम्मा दिया गया है। वहीं भाजपा के राधाकृष्ण विखे पाटिल को राजस्व मंत्रालय दिया गया है। वहीं एकनाथ शिंदे के पास शहरी विकास के साथ 11 मंत्रालय हैं।
बता दें कि महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी सरकार के गिरने के बाद प्रदेश में एकनाथ शिंदे और भाजपा ने मिलकर नई सरकार का गठन किया। नई सरकार में एकनाथ शिंदे प्रदेश के मुख्यमंत्री बने जबकि देवेंद्र फडणवीस उपमुख्यमंत्री बनें। शिवसेना में हुई आंतरिक कलह के चलते एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे के बीच टकराव कोर्ट पहुंच गया है। गौर करने वाली बात है कि शिवसेना के 39 विधायकों की बगावत के बाद प्रदेश की महाविकास अघाड़ी सरकार गिर गई थी। सरकार गिरने के बाद एनसीपी इस गठबंधन को बनाए रखने की कोशिश कर रही है। एनसीपी के शीर्ष नेताओं ने उद्धव ठाकरे से मुलाकात करके उनसे कहा था कि कोई भी फैसला लेने से पहले हमसे जरूर संपर्क करें।
-
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
Silver Rate Today: जंग के बीच धड़ाम हुआ रेट, ₹15,000 सस्ती चांदी! आपके शहर में क्या है 10 ग्राम सिल्वर का भाव? -
Rajasthan Diwas 2026: 30 मार्च की जगह 19 को क्यों मनाया जा रहा राजस्थान दिवस? चौंका देगा तारीख बदलने का कारण!












Click it and Unblock the Notifications